बढ़नी में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की भी ली जानकारी, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भारी पुलिस बल के साथ बढ़नी कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा इंतजामों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए, ताकि सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी बाजार चेयरमैन सुनील अग्रहरि, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ रवीश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, थाना अध्यक्ष ढेबरुआ चंद्रकांत पांडेय, चौकी इंचार्ज बढ़नी वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now