गौशालाओं में हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें : डीएम

SHARE:

गो आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और गोवंश का समय से टीकाकरण कराने के निर्देश

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : जिले में गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और गोवंश के बेहतर रखरखाव को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी गो आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान गोवंश के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशालाओं में हरे चारे और भूसे की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। साथ ही गोवंश को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने गोवंश को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए निर्धारित समय पर टीकाकरण कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने और गोवंश के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में गौशालाओं में चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा गोवंश के स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now