लखनऊ में 22 नवंबर को होगा देवदूत वानर सेना का महासम्मेलन, दो हजार से अधिक लोगों के जुटने का लक्ष्य; गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में होगा आयोजन, तैयारियां तेज

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
लखनऊ : देवदूत वानर सेना का महासम्मेलन आगामी 22 नवंबर, रविवार को राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सम्मेलन में दो हजार से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
देवदूत वानर सेना के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कानपुर में उपनिदेशक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। संगठन इस आयोजन को व्यापक स्तर पर सफल बनाने की दिशा में जुटा हुआ है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सहभागिता बढ़ाने के लिए संगठन के पदाधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। आयोजन की तैयारियों और आमंत्रण अभियान को गति देने में प्रदेश अध्यक्ष रमेश दूबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महासम्मेलन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और सम्मेलन सफल रहेगा।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now