ट्रेन पकड़ने जा रहे तीन लोगों को कार ने मारी टक्कर, तीन घायल

SHARE:

दुधवनिया खुर्द मोड़ पर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो अस्पताल में भर्ती
‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया खुर्द मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए बढ़नी रेलवे स्टेशन जा रहे बाइक सवार तीन लोगों की सामने से आ रही स्विफ्ट कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम सोहना निवासी मायाराम (55) पुत्र खेल्लू तथा ग्राम भकला निवासी रामसूरत (45) पुत्र कुद्दन और गोविंद (50) पुत्र सीताराम सोमवार सुबह पल्सर बाइक संख्या यूपी47वाई1982 से बढ़नी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तीनों को मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी।

 

इसी दौरान दुधवनिया खुर्द मोड़ के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्विफ्ट कार संख्या यूपी55एई5299 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मायाराम के नाक से खून निकलने लगा, जबकि रामसूरत और गोविंद को भी चोटें आईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर नहीं है।
हादसे में स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक की पहचान नंदलाल के रूप में बताई गई है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुधवनिया खुर्द मोड़ पर वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मोड़ पर सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, संकेतक और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now