‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं को मिला पुरस्कार, विधायक विनय वर्मा ने किया सम्मानित

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक के भरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कला प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को शनिवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सम्मानित किया। विधायक ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली में आयोजित प्रतियोगिता में अंशिका गौतम ने प्रथम, अन्नू मौर्या ने द्वितीय और प्रियांशी पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं में पूनम प्रथम, राबिया द्वितीय और प्रतिज्ञा तृतीय रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रभावी माध्यम हैं। कला के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच विकसित होती है तथा उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अरुण कुमार, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, रामदास मौर्य, वार्डन शशि किरण, महेंद्र मिश्र, राम पाठक, मयंक शुक्ल, अरविंद आर्य, विवेक गुप्ता, रिजवान अहमद और जलाल अख्तर आदि मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now