सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगामी 15 सितंबर को सिद्धार्थनगर जनपद आगमन को लेकर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शोहरतगढ़ स्थित कैंप कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में 15 सितंबर की सुबह जोगिया उदयपुर तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के स्वागत कार्यक्रम को लेकर सहमति बनी। इस दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों, नेताओं, जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों सहित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का बुद्धभूमि सिद्धार्थनगर आगमन जनपद के समाजवादियों के लिए उत्साह और उल्लास का विषय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को अभूतपूर्व और सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल फौजी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शकील शाह, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, राकेश दूबे, अजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now