एंबुलेंस की टक्कर से पांच वर्षीय बालक घायल, जिला अस्पताल रेफर, ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे पर हुआ हादसा, चालक को किया पुलिस के हवाले

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह 
सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे पर रविवार को एक निजी एंबुलेंस की टक्कर से पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के पचपेड़वा क्षेत्र से एक निजी एंबुलेंस मरीज को लेकर ढेकहरी बुजुर्ग स्थित एक अस्पताल आई थी। मरीज को अस्पताल में छोड़ने के बाद एंबुलेंस वापस लौट रही थी। इसी दौरान ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे के पास सड़क पार कर रहे शिवा चौधरी (5) पुत्र संजय चौधरी निवासी ढेकहरी बुजुर्ग एंबुलेंस की चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल बच्चे को संभाला। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक को रोक लिया और सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को अपने साथ थाने ले गई।
ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल बालक को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सक के अनुसार बालक को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तहरीर मिलने के बाद होगी कार्रवाई
ढेबरुआ थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now