‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय पहल करते हुए पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझा दिया। पुलिस की सक्रिय काउंसलिंग और समझाइश से दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेद दूर हुए और दंपत्ति ने पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। ग्राम हरैया निवासी जावेद शाह की शिकायत पर मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर संवाद के माध्यम से समाधान निकाला।
संवेदनशील पहल से बचा एक परिवार टूटने से
समझाइश के बाद पति-पत्नी को एक साथ विदा किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की है। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
Author: Vikas News
Post Views: 96





