मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी का उद्घाटन, मरीजों को 24 घंटे सुरक्षा मिलेगी

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद ने फीता काटकर चौकी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कपिलवस्तु विधायक , जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान में पुलिस चौकी की स्थापना से मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब किसी भी आकस्मिक स्थिति, विवाद अथवा मेडिको-लीगल मामलों में पुलिस की त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सकेगी।
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस चौकी के संचालन से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने जनपद के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सांसद के प्रयासों से क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हुआ है तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सिद्धार्थनगर नेपाल सीमा से सटा जनपद होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस चौकी के शुरू होने से अस्पताल परिसर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी। अधिकारियों के अनुसार, चौकी के संचालन से आपात स्थितियों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित होगी और 24 घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इसे जनसुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now