‘प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान’ के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़नी में किया जनसंपर्क

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 4 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से संपर्क कर पार्टी के पत्रक वितरित किए तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनसहभागिता का आह्वान किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाई जा रही है।
कार्यक्रम में भाजपा बढ़नी मंडल अध्यक्ष राजेश पाठक, मंडल मंत्री ध्रुव चतुर्वेदी, समाजसेवी धनंजय सिंह, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार अग्रहरि, गोलू साहू, बृजेश अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now