मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक विनय वर्मा, शोहरतगढ़ की लंबित विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा, मुख्यमंत्री ने दिया स्वीकृति का भरोसा

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
लखनऊ/सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न लंबित विकास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की और उनकी स्वीकृति का अनुरोध किया।

मुलाकात के बाद विधायक विनय वर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित योजनाओं की स्वीकृति के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग और आशीर्वाद से शोहरतगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

विधायक ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देंगे।

विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन की बदौलत जनता का विश्वास भाजपा और एनडीए के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा-एनडीए सरकार प्रदेश में सत्ता में लौटेगी।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now