‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कासडीह में 22/23 मई को बारात के डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 22/23 मई की रात की है, जब बारात में डीजे बजाने और नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था। मृतक के परिजन झीनक पुत्र स्वर्गीय भगेलू निवासी तिलौला, थाना शिवनगर डिड़ई की तहरीर पर थाना खेसरहा में मुकदमा संख्या 69/2026, धारा 191(2)/190/115(2)/103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

खेसरहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने वैज्ञानिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए 25 मई को सभी 7 आरोपियों अली हुसैन, अख्तर हुसैन, सहादत हुसैन, हमीदुल्लाह, लवकुश, आकाश कुमार, विवेक कुमार चौधरी उर्फ लालजी चौधरी सभी निवासी ग्राम दुबाई, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते सीओ शुबेंदु सिंह
गिरफ्तारी करने वाली टीम में खेसरहा थानाध्यक्ष एसआई अनूप कुमार मिश्र, राघवेंद्र प्रताप यादव, वीरेंद्र सिंह, हेकां जालंधर प्रसाद, राहुल सिंह, कां. अनिल यादव, अजीत कुमार, सोनदेव कुमार, रिक्रूट कां दीपक आदि शामिल रहे।
Author: Vikas News
Post Views: 143



