सिद्धार्थनगर को शहरी विकास के लिए मिली करोड़ों की सौगात, बुनियादी सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : जनपद के शहरी इलाकों के विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। सरकार ने नगर क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और समग्र कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत विभिन्न नगर निकायों में सड़क, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह महत्वपूर्ण निर्णय स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल द्वारा दिए गए मांग पत्र के बाद लिया गया है।

किन क्षेत्रों को कितना बजट मिला
• नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर – 348.23 लाख रुपये
• नगर पालिका परिषद बांसी – 302.17 लाख रुपये
• नगर पंचायत डुमरियागंज – 244.53 लाख रुपये
• नगर पंचायत भारतभारी – 185.81 लाख रुपये
• बढ़नी बाजार – 172.33 लाख रुपये
• उसका बाजार – 205.46 लाख रुपये
• शोहरतगढ़ – 170.99 लाख रुपये
• कपिलवस्तु – 158.45 लाख रुपये

इस बजट से निम्न कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी
• सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत
• जल निकासी (नालों का निर्माण)
• स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करना
• जलभराव की समस्या से राहत

नगर विकास मंत्री ने सांसद को पत्र भेजकर बताया है कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों में खुशी
बजट की मंजूरी के बाद क्षेत्र के लोगों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह बढ़ गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखेगा।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now