बढ़नी के शुभम मिश्रा का सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की परीक्षा में बढ़नी कस्बे के प्रतिभाशाली युवा शुभम मिश्रा का सांख्यिकी अधिकारी (Statistics Officer) पद पर चयन हुआ है। शुभम की इस सफलता से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

शुभम मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और लगातार प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की जा सकती है। शुभम के पिता योगेश कुमार मिश्र किसान हैं, जबकि माता गायत्री मिश्र गृहिणी हैं।

वर्तमान में शुभम मिश्रा, प्रोफेसर प्रमेन्द्र सिंह पुंडीर के मार्गदर्शन में सांख्यिकी विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सीएसआईआर जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, जो उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को दर्शाता है।

शुभम की प्रारंभिक शिक्षा बढ़नी स्थित अमर बाल विद्या मंदिर से हुई। इसके बाद उन्होंने गांधी आदर्श इंटर कॉलेज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई पूरी की।

शुभम ने बताया कि उनकी शिक्षा और सफलता में उनके बाबा कमला प्रसाद, जो गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, तथा चाचा अरविंद कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा है। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनचौरी निवासी शुभम मिश्र का परिवार वर्तमान में बढ़नी के मिल कॉलोनी मोहल्ले में निवास करता है।

शुभम के बड़े भाई शिवम मिश्रा और बहन रुचि मिश्रा ने कहा कि शुभम की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके चयन से पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।

इस अवसर पर अनुपम मणि त्रिपाठी, शिवम उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह, फिरोज रिजवी, आयुष रंजन त्रिपाठी, करन जायसवाल, गंगा कश्यप एवं मुकेश यादव सहित कई लोगों ने शुभम मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now