महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, वीरता और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

सिद्धार्थनगर : मेवाड़ के महान शासक एवं अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती रविवार को अखिल क्षत्रिय महासभा जिला इकाई के तत्वावधान में मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच मनाई गई। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, कोऑपरेटिव अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह, सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनिल सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष कृपा शंकर त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी तथा बढ़नी गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन संजय सिंह द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि कुंभलगढ़ में जन्मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने जंगलों में घास-फूस खाकर जीवन यापन किया, लेकिन स्वाभिमान और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ लोगों को हल्दीघाटी जैसे ऐतिहासिक स्थल को भी “पांचवें धाम” के रूप में देखना चाहिए तथा वहां की ऐतिहासिक धरोहरों को समझना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और आत्मसम्मान के अमर प्रतीक हैं। उन्हें 81 किलो के भाले के साथ युद्ध करने वाले निडर योद्धा के रूप में याद किया जाता है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

कोऑपरेटिव अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि पर्यटन के लिए परिवार के साथ ऐतिहासिक स्थलों पर अवश्य जाना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी अपने समाज के महापुरुषों द्वारा किए गए योगदान एवं ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत हो सके।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जयंती पर बधाई दी।

सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाला कोई भी महापुरुष किसी जाति या संप्रदाय विशेष का नहीं होता, बल्कि वह सभी के लिए पूजनीय होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष भूपनारायण सिंह उर्फ राजन सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री हरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कृष्ण पाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ‘हाड़ा’ विकास सिंह, मंडल महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ संजय, विक्रांत सिंह, अमरनाथ सिंह, ओपी सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू शाही, लोटन ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, राजू सिंह, फते बहादुर सिंह, हरी सिंह, माधव सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now