ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग, विभिन्न समस्याओं पर चर्चा ; सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिशि मणि पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा और ग्राम निधि के लंबित भुगतानों को शीघ्र जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा, समय पर पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने तथा प्रशासक के रूप में ग्राम प्रधानों को ही जिम्मेदारी देने की मांग भी की गई।

जिला अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांव के गरीबों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने पद का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ताकिब रिजवी, जिला महामंत्री सुधीर सिंह, यशोदानंद मिश्र, दिलीप पांडेय, राधेश्याम शर्मा, विजय प्रकाश साहू, अजय प्रताप यादव, रिंकू चौधरी, राम मूरत यादव, राजू जोगी, इमरान अहमद, मो. साहिल, अनिल पांडेय, जाकिर हुसैन, शिवा तिवारी सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now