बिल गिराकर कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों पर किया सीधा हमला : साधना चौधरी; बढ़नी में ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को गिराए जाने के विरोध में बुधवार को नगर पंचायत बढ़नी में ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन चेयरमैन सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा की महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में प्रस्तुत इस विधेयक का उद्देश्य महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है, लेकिन विपक्षी दल इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों का हनन कर रहे हैं।

 

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह उर्फ राजू शाही ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की बेटियां लोकसभा और विधानसभा में अपनी प्रतिभा साबित करना चाहती हैं, लेकिन विपक्ष उनके मार्ग में बाधा बन रहा है।

भाजपा जिला मंत्री सिद्धार्थ पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बना रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास निरंतर बढ़ रहा है।

नामित सभासद त्रियुगी नाथ अग्रहरि ने कांग्रेस, सपा और टीएमसी पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया।

 

 

चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

सम्मेलन के उपरांत महिलाओं द्वारा एक रैली निकाली गई, जो माल गोदाम तिराहा, गोला बाजार, नेपाल बॉर्डर, चट्टी बाजार, आर्य समाज रोड, डाकखाना रोड और स्टेशन रोड होते हुए पुनः माल गोदाम तिराहे पर समाप्त हुई।

इस दौरान लोगों ने ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘महिला सम्मान हमारा अधिकार’ जैसे नारे लगाए।

कार्यक्रम में सिद्धार्थ चौधरी, गीता देवी, विनीत कमलापुरी, राजेश पाठक, ध्रुव चतुर्वेदी, रमेश मौर्य, भोले शंकर कमलापुरी, रीता देवी, रमावती, चंद्रावती, शीला सहित कई कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now