नेपाल : कपिलवस्तु में खड़े ट्रक से कार टकराई, 2 की मौत, 3 घायल

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

कपिलवस्तु (नेपाल) : कपिलवस्तु नगरपालिका-12 के पिपरहवा में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय नंबर प्लेट वाली कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जिला पुलिस कार्यालय, कपिलवस्तु के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे बहादुरगंज से तौलिहवा जा रही स्कॉर्पियो कार (UP32CA8343) का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक (Lu1Kh9549) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल तौलिहवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कपिलवस्तु नगरपालिका-11 निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम कुर्मी और शिवराज नगरपालिका-6 धर्मनगर निवासी 55 वर्षीय चिन्नी कुर्मी को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान नंद प्रसाद दुबे (65 वर्ष) निवासी महाराजगंज नगरपालिका-11 बनगाई, मोतीलाल कुर्मी (28 वर्ष) निवासी शिवराज नगरपालिका-10 लालपुर तथा सुरेश कुर्मी (20 वर्ष) निवासी शिवराज नगरपालिका-11 के रुप में हुई। जिला अस्पताल तौलिहवा में तीनों का इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक सूरज आचार्य (28 वर्ष), निवासी बुद्धभूमि नगरपालिका-9 इमिलिया को अपने नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now