नेपाल : कपिलवस्तु ज्वेलरी चोरी मामले में दो और पाकिस्तानी गिरफ्तार

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह

कपिलवस्तु (नेपाल) : नेपाल के कपिलवस्तु जिले में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उस समय पकड़ा गया, जब वे देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे।

कपिलवस्तु जिले पुलिस उपाधीक्षक एवं सूचना अधिकारी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला शिवराज नगरपालिका के चंद्रौटा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी से जुड़ा है। बीते मंगलवार को दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में आईं और गहने देखने के बहाने चोरी कर फरार हो गईं। बाद में सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी कलसुम बीबी (20 वर्ष) और शबाना (41 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उनके पति इरफान अली (23 वर्ष) और सैफुर्रहमान (44 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई, जिसमें 17,136 अमेरिकी डॉलर, 325 सऊदी रियाल, 1615 बांग्लादेशी टका, 5 यूएई दिरहम और 185 मलेशियाई रिंगिट शामिल हैं। इसके अलावा एक आईफोन 16 और एक इंफीनिक्स मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को कपिलवस्तु जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

‘आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों सुनसरी, मोरंग, बुटवल और चितवन में भी सोने के आभूषणों की चोरी से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई हैं।’

रिपेंद्र कुमार सिंह

पुलिस उपाधीक्षक/सूचना अधिकारी

कपिलवस्तु

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now