पीएचसी बढ़नी में लगा ओरल हेल्थ कैंप : नि:शुल्क दंत जांच व कैंसर स्क्रीनिंग से जागरूकता पर जोर, विधायक विनय वर्मा ने धूम्रपान न करने की दी सलाह

SHARE:

सिद्धार्थनगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़नी में स्वास्थ्य मिशन के तहत ओरल हेल्थ कैंप एवं जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया।

इस दौरान उन्होंने कैंप में आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें धूम्रपान न करने की सलाह देते हुए कहा कि ओरल हेल्थ कैंप एवं जन स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नि:शुल्क दंत जांच, मुख के कैंसर की स्क्रीनिंग, और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि शोहरतगढ़ विधायक के प्रयास से बढ़नी में पीएचसी का उच्चीकरण सीएचसी के रूप में हो गया है। शीघ्र ही बनना भी शुरू हो जाएगा। पीएचसी, बढ़नी के एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि सरकार नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम से लोगों को दांत एवं मुख रोग से मुक्त कराना है। इस शिविर में 257 रोगियों की जांच कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर में आए रोगियों की जांच करते डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़नी में मुंह के कई तरह के मरीज पाए गए। जिन्हें सलाह के साथ संबंधित दवा दी गयी है। गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को मुख्यालय के लिए रेफर किया गया। उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मुंह में सफेद या धुएं रंग के दाग, लाल रंग के दाने, मवाद भरे छाले, घाव व मुंह का कम खुलना आदि लक्षण पाए जाए तो निकट के सरकारी अस्पताल पर तैनात डॉक्टर से सलाह लें। इसमें बढ़ती लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इस दौरान दो महिलाओं की गोद भराई कराई गई।

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्रहरि, सीएचसी, शोहरतगढ़ अधीक्षक डॉ. एके आजाद, डॉ. ओपी यादव, रामसहाय, प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्य, समीर सिंह, डॉ. एसके भारती, डॉ. शिवानी सिंह, हरगोविंद मिश्र, हरीश वर्मा, राजीव मौर्या, आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now