विधायक विनय वर्मा का बड़ा तोहफा, 36 करोड़ की 4 सड़कों का किया भूमिपूजन/शिलान्यास, लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि : विनय वर्मा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत की पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनने वाली चार सड़कों का भूमिपूजन/शिलान्यास शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने‌ शुक्रवार को किया। चारों सड़कें 3680.51 लाख रुपए की लागत से कुल 10.77 किमी की लम्बाई की होगी।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शुक्रवार को बढ़नी ब्लॉक के धनौरा मुस्तकहम, परसा स्टेशन, समय माता स्थान बढ़नी व ढेकहरी चौराहे पर भूमिपूजन/शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 के द्वारा 2804.01 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 3.92 किमी की धनौरा मुस्तहकम एसएसबी कैंप होते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 424.35 लाख की लागत से बनने वाली व 1.45 किमी की मिनी औद्योगिक केंद्र परसा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 246.92 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 3.1 किमी की समय माता स्थान मधवानगर-बैरहवा मार्ग का निर्माण कार्य व 205.23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 2.3 किमी की ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि यह सभी सड़कें काफी समय से खराब थी। ग्रामीणों द्वारा मांग भी की जा रही थी। केंद्र व प्रदेश की एनडीए की सरकार के सहयोग से सभी सड़कें अब बनना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन और बढ़नी में सीएचसी कार्य का भी भूमिपूजन किया जाएगा। कहा कि जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है।

इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, पीडब्ल्यूडी के एई अरुण कुमार सिंह, बीडीओ बढ़नी अनिशि मणि पांडेय, जेई प्रभात पांडेय, शौकत अली, आरके शर्मा, रामदास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, विजय पाठक, संजय मित्तल, अनिल मिश्र, विवेक सिंह, दलसिंगार दूबे, सत्यप्रकाश धर‌ दूबे, हरगोविंद मिश्र, राजेंद्र पांडेय, विजय पांडेय, विकास पाठक, जितेंद्र मौर्य, मनोज सोनी, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now