शोहरतगढ़ में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली : विधायक विनय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का भव्य शुभारंभ किया गया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नीबी से निकली रैली को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ‘सब पढ़ो आगे बढ़ो’ और ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ जैसे नारे लगाए गए।

शोहरतगढ़ के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नीबी में ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि विधायक विनय वर्मा ने देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने विधायक विनय वर्मा को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

विनय वर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के विकास के कार्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंत में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, साथ ही नव प्रवेशित बच्चों में बैग व किताबों का वितरण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार, ग्राम प्रधान शीला चौरसिया, हरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now