नेपाल : भारतीय बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, बढ़नी क्षेत्र के झरुआ निवासी चालक की मौत

SHARE:

कपिलवस्तु : नेपाल के कपिलवस्तु जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बढ़नी क्षेत्र के झरुआ गांव के 35 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई है। नेपाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा-बहादुरगंज सड़क खंड से तौलिहवा से बहादुरगंज की तरफ आ रही एक तेज रफ़्तार भारतीय नंबर (यूपी55एवाई0839) की हीरो पैशन बाइक महाराजगंज नगर पालिका-6 स्थित भलवारी गांव के पास डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे गहरे पानी में चली गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और चेहरे के कई हिस्सों में चोटें आईं। सड़क से गुजर रहे लोगों ने गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल तौलिहवा भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बाइक चालक की पहचान संजय (35 वर्ष) पुत्र गंगाराम, निवासी ग्राम झरुआ टोला, कम्हरिया, पोस्ट धनौरा मुस्तहकम, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रुप में हुई है। वह अपने नेपाल के इस्लामनगर स्थित अपने ननिहाल गया हुआ था, जहाँ से वापस आते समय दुर्घटना का शिकार हो गया।

ट्रैफिक पुलिस कार्यालय, कपिलवस्तु ने बताया कि बाइक ड्राइवर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल तौलिहवा में मौत हो गई।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now