इटवा में 4 करोड़ रुपए गबन में फरार महिला गिरफ्तार, तीन की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

SHARE:

सिद्धार्थनगर : सैकड़ों किसानों के गल्ले के करीब चार करोड़ रुपए गबन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी थेफ़्ट व इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मामले में वांछित चल रही आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया।

इटवा में कुछ लोगों द्वारा गिरोह बनाकर वर्ष 2024 में बलरामपुर व सिद्धार्थनगर जिले के सैकड़ों किसानों का गल्ला उधार लिया गया था। जिसका भुगतान न करके करीब चार करोड़ रुपया मूल्य का गल्ला गबन कर लिया गया था। इस मामले में इटवा थाने में जय सिंह पुत्र स्व. संत प्रसाद निवासी पचमोहनी थाना कठेला समय माता द्वारा मुअसं 82/2024 धारा 406/120 बी भादवि व कठेला समय माता में मुअसं में 103/2024 धारा 406 भादवि पंजीकृत कराया गया था। इटवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट के तहत इटवा कस्बे के वार्ड नंबर 8 गुरु गोविंद सिंह निवासी सिद्धार्थ जायसवाल पुत्र कैलाश चंद्र जायसवाल, कैलाश जायसवाल पुत्र स्व. विश्वनाथ जायसवाल, सन्नो देवी पत्नी कैलाश जायसवाल व आरती देवी पत्नी रवि जायसवाल आरोपी बनाया था।पुलिस ने इस मामले में सिद्धार्थ जायसवाल, कैलाश जायसवाल, सन्नो देवी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था, जबकि महिला आरती देवी पत्नी रवि जायसवाल वांछित चल रही थी। एंटी थेफ़्ट व इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को वांछित चल रही आरोपी महिला आरती देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

कार्रवाई करने वाली टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्र, एंटी थेफ़्ट टीम प्रभारी एसआई ओपी मिश्र, हेमराज वर्मा, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, अमित यादव, जनार्दन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल अभिनंदन सिंह, आरक्षी रुद्र प्रताप नायक, सचिन यादव, नरेंद्र देव चौहान व महिला आरक्षी अल्का त्रिपाठी आदि शामिल रहीं।

सिद्धार्थनगर व बलरामपुर जिले के सैकड़ों किसानों के करीब 4 करोड़ रुपए ग़बन के तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, आज वांछित चल रही आरोपी महिला को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से जेल रवाना कर दिया गया।
पवीन प्रकाश
क्षेत्राधिकारी, इटवा

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now