नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारतीय विदेश मंत्री से की मुलाकात, भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
काठमांडू : नेपाल और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच मॉरीशस में शुक्रवार को एक द्विपक्षीय बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर गंभीरता से चर्चा की गई।

मॉरीशस के पोर्ट लुइस में 10-12 अप्रैल तक आयोजित 9वें हिंद महासागर सम्मेलन के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर एवं नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शिशिर खनाल को पदभार संभालने पर उन्हें बधाई दी।

डॉ. एस. जयशंकर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच भारत और नेपाल के बीच साझेदारी की पूरी संभावनाओं को साकार करने पर चर्चा हुई, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गहरे सहयोग के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध लंबे समय से घनिष्ठ रहे हैं। दोनों देश विकास, व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में लगातार साझेदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत-नेपाल संबंध दक्षिण एशिया की कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं और दोनों देशों के बीच निरंतर संवाद से आपसी सहयोग को और विस्तार मिल सकता है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now