चिल्हिया में भगत सिंह चौराहे का विधायक विनय वर्मा ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास, 20.22 लाख रुपये की लागत से चौराहे को किया जाएगा विकसित

SHARE:

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ क्षेत्र के चिल्हिया चौराहे पर शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधायक निधि से बनने वाले शहीद भगत सिंह चौराहे का शिलान्यास व भूमि पूजन विधायक विनय वर्मा ने डीएम, एसपी व सीडीओ की मौजूदगी में किया। शोहरतगढ़ क्षेत्र में कुल चार चौराहों का सौन्दर्यीकरण होना है।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की निधि (विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि) से 2025-26 के अंतर्गत 20.22 लाख रुपये की लागत से चिल्हिया चौराहे का शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौराहे के रूप में सौन्दर्यीकरण और विकास किया जाएगा। जिसका विधायक विनय वर्मा ने डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह की मौजूदगी में शिलान्यास व भूमि पूजन किया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुन्दर बनाने का प्रयास किया है। चिल्हिया में भगत सिंह, गनेशपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर, ढ़ेबरुआ में सोनेलाल पटेल व बढ़नी में अटल बिहारी वाजपेई के नाम से चौराहों का नामकरण कर उसका सौन्दर्यीकरण होगा।

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारत मां के वीर सपूतों को इससे बड़ी श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती। इससे आने वाली पीढ़ी भगत सिंह के बारे में जानेगी।

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि चार चौराहों के सौन्दर्यीकरण की सोच अच्छी है। यह सभी को करना चाहिए।

इस दौरान शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक द्विवेदी, सिडिको के एक्सईएन देवेंद्र कुमार सिंह, चिल्हिया एसएचओ राजेश कुमार गुप्ता, शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह, प्रदीप कमलापुरी, श्यामू गुप्ता, जगदंबा चौबे, मयंक शुक्ल, अशोक पासवान, अनिल निषाद, दिलीप वरुण, रामू गुप्ता, अमरजीत साहू, चंदी शुक्ला, संतराम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now