बढ़नी के ढ़ेकहरी बुजुर्ग में विधायक विनय वर्मा ने अंत्येष्टि स्थल के लिए किया भूमि पूजन

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी विकास खंड के ग्राम पंचायत ढ़ेकहरी बुजुर्ग स्थित अर्रा नाले पर 24.36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शिलान्यास व भूमि पूजन किया।

बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत के ग्राम पंचायत ढ़ेकहरी बुजुर्ग स्थित अर्रा नाले पर अंत्येष्टि स्थल विकास योजना अंतर्गत 24.36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में बीडीओ बढ़नी अनिशि मणि पांडेय, ग्राम प्रधान कमलेश चौधरी ने विधायक विनय वर्मा का माल्यार्पण व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।

विधायक विनय वर्मा ने अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन व शिलान्यास करने के बाद कहा कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता थी। कहा कि अब लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मूल सुविधाओं की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरिमा और सुविधा के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करना है और यह योजना इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पांडेय ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। इसके लिए सभी को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्या, विवेक गुप्ता, संतराम अग्रहरि, यशोदानंद वर्मा, विष्णु सिंह, बीडीसी राकेश जायसवाल, एडीओ (पंचायत) राम वेलास, एडीओ (एजी) राम सेवक, सेक्रेटरी रविकांत यादव आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now