बढ़नी के परसा में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी संपन्न : विधायक विनय वर्मा ने शिक्षा विकास पर चर्चा की

SHARE:

रमेश शुक्ल
परसा, सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक के बीआरसी परसा में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों, निकाय सदस्यों और प्रधानाध्यापकों की एक ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीबीटी के तहत अभिभावक के खाते में भेजे गए 12 सौ रुपए का उपयोग, प्रेरणा पोर्टल, ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन पर विशेष चर्चा किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार रहे।

बढ़नी ब्लॉक के बीआरसी परसा में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों, निकाय सदस्यों और प्रधानाध्यापकों की एक ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक विनय वर्मा को खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने अंगवस्त्र भेंटकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभिभावकों को एसएमसी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों, दिव्यांग बालक एवं बालिका शिक्षा आदि विषयों पर जनसमुदाय को जागरूक एवं प्रेरित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के उत्थान व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। डीबीटी के तहत अभिभावकों के खाते में 1200 रुपए बच्चों के ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग व स्टेनरी खरीदने के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों का मरम्मत व सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। इसी प्रकार निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में सहायक सामग्रियों को उपलब्ध करवाया गया है।

कंपोजिट विद्यालय बढ़नी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।प्राथमिक विद्यालय हलौरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. आशुतोष सिंह ने किया।

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, ग्राम प्रधान यशोदानंद मिश्र, मुख्तार अहमद, जावेद आलम, निसार अहमद, राहुल पांडेय, महेंद्र मिश्र, हरि नारायण शुक्ल, ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now