बढ़नी बाजार नगर पंचायत में तीन नामित सभासद घोषित : त्रियुगीनाथ अग्रहरि, अनीता जायसवाल और रामधनी मौर्या को मिली जिम्मेदारी

SHARE:

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर के आदर्श नगर पंचायत बढ़नी बाजार में शासन द्वारा तीन नामित सभासदों के नामों की घोषणा कर दी गई है। सामान्य वर्ग से त्रियुगीनाथ अग्रहरि, जबकि पिछड़ा वर्ग से अनीता जायसवाल और रामधनी मौर्या को नामित सभासद के रूप में चयनित किया गया है।

यह घोषणा लगभग दो साल दस महीने के लंबे इंतजार के बाद हुई है। शासन के इस निर्णय के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

नगर पंचायत बढ़नी बाजार में पहले से ही जनता द्वारा 11 सभासदों का चुनाव किया जा चुका है। इनमें सरोज देवी, निसार अहमद, मनोज यादव, मो.अकबर, निज़ाम अहमद, सतीश शर्मा, दरख्शा, आशमा खातून, दीपमाला, कन्हैया मित्तल और रजीउद्दीन सभासद निर्वाचित हुए थे।

नामित सभासदों की सूची जारी होने के बाद भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

वर्तमान चेयरमैन सुनील अग्रहरि निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे, बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।

चेयरमैन के भाजपा में शामिल होने से नगर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, नगर में विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सभासदों द्वारा विरोध व त्यागपत्र की पेशकश करना जनता के बीच चर्चा का विषय रहा।

नामित सभासद त्रियुगीनाथ अग्रहरि ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

अनीता जायसवाल ने कहा कि भाजपा छोटे कार्यकर्ताओं को भी नेतृत्व का अवसर देती है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

रामधनी मौर्या ने भी पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए नगर में रुके हुए विकास कार्यों को गति देने में अपनी अहम भूमिका निभाने की बात कही।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now