सिद्धार्थनगर : कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सीकरी नाले में चरवाहों ने लगभग 16 वर्षीय एक लावारिस किशोरी की लावारिश देखकर पुलिस को सूचना दिया। लाश नग्नावस्था में थी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सीकरी नाले में चरवाहों ने एक लावारिस किशोरी की नग्नावस्था में लाश देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, शोहरतगढ़ सीओ मयंक द्विवेदी, एसओ अभय सिंह व फारेंसिक यूनिट भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को अज्ञात किशोरी के शव के पास से उसके कपड़े और जूते भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

इस संबंध में कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि एक 16 वर्षीया लावारिस किशोरी की लाश मिला है। शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।




