सिद्धार्थनगर : बढ़नी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मां के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कमलापुरी एवं विजय पांडेय द्वारा किया गया।

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा की माता श्रीमती राजमती देवी वर्मा का बीते 26 जनवरी, सोमवार की सायं नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की सूचना पर मंगलवार को अपराह्न बढ़नी कस्बे में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां पर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गई।

इसके अलावा बढ़नी के गोला बाजार में सर्राफा एसोसिएशन द्वारा भाजपा नेता त्रियुगी नाथ अग्रहरि के संयोजकत्व में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें सर्राफा व्यवसायियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान त्रियुगी नाथ अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पाठक, राजुकमार सिंह उर्फ राजू शाही, भानु प्रताप सिंह, मनोज पांडेय, ध्रुव चतुर्वेदी, दुर्गेश कमलापुरी, संजय जायसवाल, रमेश मौर्या, महेश चौधरी, विवेक गुप्ता, मोहित साहू, मनोज सोनी, लोक बहादुर सिंह, रामधनी मौर्या, राम पाठक, कन्हैया मित्तल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, भीम बहादुर सिंह, अशोक कुमार, हरगोविंद मिश्र, जावेद आलम, विक्की, आशीष, विनय, दुर्गेश, विमल अग्रहरि, संजय वर्मा, जफ़्फ़ू, मोहन वर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह, गोविंद वर्मा, सरदार रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




