संघ का स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज सेवा की भावना से करता है कार्य : डॉ. कृष्ण गोपाल

SHARE:

• संघ की शताब्दी वर्ष पर लोहिया कला भवन में आयोजित की गई प्रबुद्ध जन गोष्ठी 
• सामाजिक समरसता और संस्कारयुक्त जीवन पर दिया गया जोर

सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर द्वारा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों, संघर्षों और समाज निर्माण की निरंतर यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने यह अनुभव किया कि केवल संगठित समाज ही राष्ट्र को शक्तिशाली बना सकता है। इसी विचार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है जिसने विश्व को अंक ज्ञान, संगीत, शिक्षा, संस्कृति और परिवार व्यवस्था जैसे अमूल्य उपहार दिए, फिर भी लगभग एक हजार वर्षों तक पराधीनता का कष्ट सहना पड़ा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि इस पराधीनता के कारणों का विश्लेषण करते हुए डॉ. हेडगेवार ने पाया कि समाज का असंगठित होना, आपसी भेदभाव, सामूहिक चेतना की कमी और आलस्य इसके प्रमुख कारण रहे। इन्हीं कारणों को दूर करने के लिए संघ ने जाति, भाषा और ऊंच-नीच के भेद को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बाँधने का संकल्प लिया। डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक किसी वेतन, पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज सेवा की भावना से कार्य करता है। संघ का लक्ष्य चरित्रवान, स्वाभिमानी और संगठित समाज का निर्माण करना है। उन्होंने प्रत्येक परिवार में अच्छे संस्कार, पुस्तकालय, सामूहिक संवाद और मोबाइल से दूरी बनाकर पारिवारिक समय बढ़ाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा है शाखा व्यवस्था के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण और समाज संगठन का कार्य प्रारम्भ हुआ, जिसका विस्तार आज देश के प्रत्येक जिले और ब्लॉक तक हो चुका है। बताया कि वर्तमान समय में देशभर में 90 हजार से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं, जबकि 30 से 40 हजार नगरों और बस्तियों में शाखा गतिविधियां चल रही हैं। लगभग 40 हजार साप्ताहिक मिलन नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। प्रसिद्ध कारोबारी अशोक बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति, विभाग संघचालक रामचंद्र मुंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख अभय सिंह ने किया और प्रस्ताविकी प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. अरविंद सिंह ने रखी। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अवधेश ने आरएसएस का परिचय दिया।

इस दौरान प्रांत प्रचारक डॉ. रमेश, सह विभाग कार्यवाह हरिश्चंद्र, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, विभाग प्रचारक राजीव नयन, जिला कार्यवाह गोकुल गोयल, अभय सिंह, विशाल, शिवेंद्र सिंह, विपुल सिंह, महादेव प्रसाद, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, लालजी त्रिपाठी, डॉ. राजन उपाध्याय, ‘हाड़ा’ विकास सिंह, रामकुमार कुंवर, अभिमन्यु जायसवाल, गुलाब अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रहरि, रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, रुपेश सिंह, डॉ. विमल द्विवेदी, राजेश चंद्र शर्मा, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now