सिद्धार्थनगर : पूर्वाेत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण तथा महत्वपूर्ण बढ़नी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रही विकासपरक परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं को परखते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण की शुरुआत में नकहा जंगल स्टेशन पहुंचने पर यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर से परिचालनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। समपार संख्या 5 स्पेशल पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल की कार्य प्रगति व समपार संख्या 27 सी/2ई का संरक्षा निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात गेटमैन व इंजीनियरिंग गैंग के टैक मेन्टेनरों का रेल संबंधी संरक्षा ज्ञान परखा।

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्य प्रगति की अद्यतन स्थित जानी।

इसके बाद वे बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों के साथ कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिये तथा बढ़नी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और मालभाड़ा परिवहन की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान ये रहे मौजूद
इस दौरान महाप्रबंधक के साथ डीआरएम गौरव अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, मुख्य सिग्नल इंजीनियर आरएल यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/आरएसपी राजीव कुमार एवं सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम दीपक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) मनीष गंगवार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) धनंजय मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/मुख्यालय विजय आनंद वर्मा, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) आईसी सुभाष व मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।




