रवि शुक्ल को मिला सर्व शिक्षा रत्न पुरस्कार, शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए किया गया सम्मानित

SHARE:

सिद्धार्थनगर : सर्व शिक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश टैलेंट ओलंपियाड में प्रदेश के कई जिलों से आए मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पार्ट-2 के अंतर्गत भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ के ऑडिटोरियम हॉल में एक भव्य शैक्षिक सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, न्याय, प्रशासन और समाज सेवा क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल हुईं।

 

लखनऊ स्थित्वभातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित भव्य शैक्षिक सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति, परिवार व समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। छात्र-छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर उस पर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक कभी भी बच्चों पर अपनी इच्छा न थोपें। बच्चों की रुचि के हिसाब से उनकी शिक्षा का प्रबंध करें। इस दौरान 20 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को ‘सर्व शिक्षा एप्रीसिएशन अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया।

रवि शुक्ल को मिला सर्व शिक्षा रत्न पुरस्कार
सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल व नूर फाउंडेशन, लखनऊ के संस्थापक मौलाना मुस्तफा मदनी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘सर्व शिक्षा रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

इस दौरान ये रहे मौजूद 
इस दौरान बलरामपुर सांसद राम शिरोमणि वर्मा, रिटायर्ड जिला जज बी नक़वी, पूर्व आईपीएस बीपी अशोक, संस्था के मैनेजर शाहिद आलम, मुख्तार अहमद, राम सूरत यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now