गायत्री परिवार ने अनुयाज की श्रृंखला में गुरुद्वारा नव वर्ष पखवाड़ा में किया यज्ञ

SHARE:

बलरामपुर : बलरामपुर में विगत दिनों सम्पन्न हुए गायत्री महायज्ञ के अनुयाज की श्रृंखला में अखिल विश्व गायत्री परिवार की गैंसडी शाखा द्वारा गुरुद्वारे में नव वर्ष पखवाड़ा के तहत एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य याजक की भूमिका में विवेक जायसवाल सपत्नीक ने गायत्री महायज्ञ में गायत्री मंत्र से भाव भरी आहुतियां समर्पित किया।

यज्ञीय पुरोहित्य गायत्री परिवार गैंसडी के ब्लॉक संयोजक राधे गोविंद गुप्ता ने यज्ञ के वैदिक कर्मकांड के द्वारा यज्ञीय व्यवस्था का संचालन किया। इस अवसर पर बालक पूर्वाक जायसवाल का जन्मदिवस संस्कार भी वैदिक रीति से मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने स्वस्ति मंत्र के साथ बालक पर पुष्पवर्षा करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। गायत्री परिवार के ब्लॉक सहसंयोजक माता प्रसाद कसौधन ने प्रज्ञा गीत में गुरु वंदना का पाठ किया। गायत्री महायज्ञ में महामृत्युंजय मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र, रुद्र गायत्री मंत्र, हनुमान गायत्री मंत्र, नव ग्रह देवता मंत्र और दुर्गा गायत्री मंत्रों से भाव भरी आहुतियां उपस्थित गायत्री परिजनों ने यज्ञ भगवान को समर्पित की।

गायत्री परिवार, बलरामपुर जिले के युवा प्रभारी संदीप जायसवाल ने बताया कि यज्ञ करने से वातावरण का परिशोधन होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारे अंदर सुसंस्कार के साथ आध्यात्मिकता का भी संचार करता है।

इस दौरान विवेक जायसवाल, माता प्रसाद, उषा यादव, लक्ष्मी जायसवाल, रेखा, सलोनी, अनुराधा सोनी, गायत्री जायसवाल, कृष्णावती जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now