सिद्धार्थनगर : लखीमपुर जिले में आयोजित पांच दिवसीय नारी उत्कर्ष समारोह के चौथे दिवस की संध्या में एक महा दीपयज्ञ हुआ। जहां हजारों नारी शक्तियों की उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार, महिला मंडल की प्रमुख डॉ. शेफाली पंड्या ने नारियों का आह्वाहन करते हुए उन्हें अपनी शक्तियों को पहचानने और इक्कीसवीं सदी नारी सदी बताया। उन्होंने कहा कि यह समारोह नारियों के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

अखिल विश्व गायत्री परिवार, महिला मंडल की प्रमुख ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री परिवार के 16 करोड़ लोगों को बदला। ये दिखाता है कि युग परिवर्तन होकर रहेगा। ये हमारा सौभाग्य है कि गुरुदेव और माता जी जैसी विभूतियां इस धरती पर आईं और मां गायत्री और यज्ञ को घर घर पहुंचाया और विचार क्रांति अभियान से जोड़ा। उन्होंने भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया।
डॉ. शेफाली पंड्या ने नारी उत्कर्ष समारोह की मशाल बलरामपुर जिले को सौंपी और आवश्यक निर्देश दिए। जिसे महिला मंडल बलरामपुर की सदस्यों नीलम वर्मा, रेखा मिश्रा, रानी मिश्रा, लक्ष्मी पांडेय, कृष्णावती जायसवाल, मीना श्रीवास्तव आदि ग्रहण किया। डॉ. शेफाली पंड्या ने लखीमपुर के सांसद उत्कर्ष वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, डॉ. धीरेंद्र वर्मा, महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी और सर्वेश वर्मा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रांत स्तर नारी उत्कर्ष समारोह लखीमपुर के बाद बलरामपुर जिले में आयोजित होगा।
इस आयोजन के मुख्य भूमिका में वाराणसी जोन प्रभारी मान सिंह, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी जय प्रकाश वर्मा, मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य, अयोध्या जोन प्रभारी देशबंधु तिवारी, उप जोन प्रभारी राम सजीवन पाल तथा युवा परिजन कुलदीप वर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस दौरान राम आधार गुप्ता, गुलाब चंद भारती, राधे गोविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, माता प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गोयल और संजय कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।




