डुमरियागंज में पेट्रोल डाल पति को लगाई आग…ग्रामीणों ने बुझाई; हालत नाजुक

SHARE:

सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुधवार देर रात 50 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने का मामला प्रकाश आया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बुधवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ी निवासी 50 वर्षीय संवारे पर उसकी पत्नी पूनम ने बोतल में रखा पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी।अचानक आग की लपटों में घिरे संवारे की चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी संवारे को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। उसके शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका है।और वर्तमान में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे संवारे ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम ने ही सोते समय उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है।

इसकी जानकारी होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया कि पत्नी ने यह कदम अपने एक प्रेमी के इशारे पर उठाया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान और परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

डुमरियागंज थाना क्षेत्र से एक गंभीर संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। 
बृजेश वर्मा 
क्षेत्राधिकारी, डुमरियागंज

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now