नेपाल के कृष्णनगर में खाटू वाले श्याम प्रभु का जन्मोत्सव कल से, दो दिनों तक मनाया जाएगा जन्मोत्सव

SHARE:

कपिलवस्तु, नेपाल : खाटू नरेश श्रीश्याम प्रभु का जन्मोत्सव 31 अक्टूबर को नेपाल के कृष्णनगर के मंगनीराम धर्मशाला एवं 1 नवंबर को लक्ष्मीनारायण मंदिर में भव्यता के साथ मनाया जायगा। जन्मोत्सव में खाटू धाम की श्रुति शर्मा एवं गोंडा के गायक रोहित शर्मा श्याम बाबा को रिझाने आ रहे हैं। जन्मोत्सव को दिव्य स्वरूप देने में श्याम भक्त मंडल, बढ़नी कृष्णनगर के पदाधिकारीगण पूरे उत्साह के साथ लगे हुए हैं।

नेपाल के कपिलवस्तु जिला अंतर्गत के कृष्णनगर कस्बा स्थित घासीराम मंगनीराम धर्मशाला में 31 अक्टूबर को शीश के दानी श्याम बाबा का जन्मोत्सव विगत की भांति मनाए जाने की तैयारी है। श्याम भक्त मंडल बढ़नी, कृष्णनगर के अनुसार 31 अक्टूबर को सायं 7 बजे भव्य सजे दरबार में अलौकिक ज्योति जलाए जाने बाद खाटू बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया जाएगा। साढ़े 7 बजे से खाटू धाम की गायिका श्रुति शर्मा और गोंडा के गायक रोहित शर्मा के साथ सभी भक्त श्याम प्रभु को रिझाएंगे। उत्सव में पुष्प वर्षा की जाएगी तथा खाटू मंदिर से आए मोर छड़ी का झाड़ा भी लगेगा।

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा भी उत्सव को निरंतरता देते हुए इस 41वें वर्ष भी श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, कृष्णनगर में जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारी है। आगामी 1 नवंबर, शनिवार को श्याम प्रभु के दरबार तथा मंदिर को अलौकिक रूप से सजाया जाएगा।

उत्सव का शुभारंभ सायं 7 बजे से पावन अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ होगा, तदुपरांत बाबा को छप्पन भोग अर्पित है किया जाएगा, उसी के साथ दर्शन, पूजन करने का क्रम शुरू हो जायगा। सायं साढ़े 7 बजे से बाबा के दरबार में पुष्प वर्षा करके भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें कोलकाता के नितेश, चंडीगढ़ के गुरप्रीत धारीवाल, रेवाड़ी के उमेश राज भजन गंगा का प्रवाह कर बाबा को रिझाएंगे।

41वें जन्मोत्सव को भव्यता के साथ सफल बनाने में श्याम भक्त माधव सिंघल, वत्सल गोयल, राघव मित्तल, शुभम तुलस्यान, विक्रम सिंघल, मनीष सिंघल, मनीष बाजोरिया, हिमांशु कंछल, अरविंद कंछल, राम अवतार टिबड़ेवाल, दीपक खेतान, पंकज बाजोरिया, कमलेश अग्रवाल, ज्योत अग्रवाल समेत कई श्याम भक्त पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now