बलरामपुर के गैंसड़ी में 21 से 25 दिसंबर को होने गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर संपन्न हुई बैठक

SHARE:

बलरामपुर : जिले के नगर पंचायत गैंसड़ी स्थित रामलीला मैदान में आगामी 21 से 25 दिसंबर तक चलने वाले राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं नव दंपत्ति सम्मेलन की तैयारी हेतु युग निर्माण साहित्य स्टाल पर एक बैठक और परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जिसमें आगामी वर्ष 2026 में शांतिकुंज हरिद्वार में होने वाले माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक शताब्दी समारोह के परिप्रेक्ष्य में आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं नवदम्पत्ति सम्मेलन दिव्य और भव्य स्वरूप देने की चर्चा की गई।

पचपेड़वा गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता अंगद प्रजापति, गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय जायसवाल ने तैयारियों के तमाम बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए साथ ही कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के उपाय बताए।

इस दौरान गायत्री परिवार गैंसडी के ब्लॉक संयोजक राधे गोविन्द गुप्ता, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी संदीप जायसवाल, नगर पंचायत गैंसड़ी के चेयरमैन प्रिंस वर्मा, विजय लोहिया, कपिल जायसवाल, सचिन सोनी, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक प्रभारी अजय सैनी, युवा प्रकोष्ठ के सह ब्लॉक प्रभारी माता प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता और आकाश कसौधन उपस्थिति रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now