सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली में चोरों ने बुधवार की देर रात एक घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने व नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। चोरी की इस घटना से पूरा क्षेत्र सहम गया है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोहली में चोरों ने बुधवार की देर रात दिलीप चौधरी के घर में घुसकर घर में रखे लाखों के गहने व 25 सौ रुपए नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। चोरी की इस घटना से पूरा क्षेत्र सहम गया है।
मौजूदा समय में जब पूरा क्षेत्र चोरों के आने की अफवाह से परेशान हैं और लगभग सभी गांवों के युवा रात भर जागकर गांव को चोरों से बचाने के लिए प्रयास कर रहे थे, जिसमें बोहली के युवा भी प्रयासरत थे। इसके बाद भी गांव के बीच में स्थित घर में व गांव में दूसरी बार चोरी हो जाना लोगों को लोगों में दहशत फैला गया।
शोहरतगढ़ एसएचओ संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिला है। जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।




