सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; सिसवा उर्फ शिवभारी में आयोजित हुआ ग्राम चौपाल

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक के सिसवा उर्फ शिवभारी में गुरुवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मौजूद लोगों ने सांसद जगदम्बिका पाल व क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। जिसके बाद उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

नितिन मौर्य ने सिसवा उर्फ शिवधारी से खैरी मार्ग को सही करवाने की मांग किया। धर्मेंद्र मौर्य ने आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप गांव में लगवाने की मांग किया। धनीराम ने हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग किया।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सिद्धार्थनगर जनपद व शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास हो रहा है। अब बढ़नी से पुणे की ट्रेन चलने वाली है। शीघ्र ही कई बड़े शहरों के लिए भी ट्रेन बढ़नी से चलेगी।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। बढ़नी में सीएचसी निर्माण, बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन, अग्निशमन केंद्र, बारात घर, खेल स्टेडियम जैसी नई से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी क्षेत्रवासियों को मिले, यही कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेदभाव का मिल रहा है।

इस दौरान रामदास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, मयंक शुक्ल, अनिल मिश्र, रत्नेश सोनी, अशोक पासवान, संतोष पासवान आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now