फोरलेन ओवर ब्रिज बनने से इंडो-नेपाल व्यापार को मिलेगा बढ़ावा; 144 करोड़ के फ्लाई ओवर एवं फोर लेन सड़क का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी में स्वीकृत बाईपास फोर लेन मार्ग एवं फोर लेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सांसद जगदंबिका पाल एवं विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया। भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इंडो-नेपाल बॉर्डर के 14 सौ किमी से अधिक के क्षेत्र में पहला फोरलेन ओवर ब्रिज बढ़नी में बनने जा रहा है, जो इंडो-नेपाल के व्यापार को बढ़ाने मे महत्वपूर्ण होगा।

बढ़नी कस्बे के पूर्वी छोर पर 144 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले बाईपास फोर लेन मार्ग एवं फोर लेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सांसद जगदंबिका पाल ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि के साथ विधि-विधान से किया।

भारत-नेपाल का रिश्ता मिलती जुलती संस्कृतियों का रिश्ता है
मुख्यातिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत-नेपाल का रिश्ता मात्र दो देश का नहीं, रोटी-बेटी, भाई-भाई, मिलते जुलते संस्कृति का रिश्ता है, इसलिए 144 करोड़ से अधिक की लागत से ओवर ब्रिज एवं सड़क का निर्माण बॉर्डर पर किया जा रहा है। यह इंडो-नेपाल के ट्रेड एवं आवागमन में मील का पत्थर साबित होगा। सबसे अधिक नजदीकी रेलवे स्टेशन भी होने से बढ़नी बॉर्डर गेटवे ऑफ इंडिया साबित होगा। इस ओवर ब्रिज की सौगात देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ एवं पीएम नरेंद्र मोदी को कोटि कोटि धन्यवाद। सांसद ने कहा कि जिस तरह पुष्पक विमान आदि बनाने में भगवान विश्वकर्मा जी को माना जाता है, उसी तरह विकसित भारत के शिल्पकार के रूप में नरेंद्र मोदी और प्रदेश के शिल्पी के रूप में योगी आदित्यनाथ को याद किया जाएगा। यह ब्रिज सोनौली, नेपालगंज, धनगढ़ी आदि में न बनकर बढ़नी में बन रहा है। सिद्धार्थनगर जनपद को आकांक्षी जनपद से विकसित जनपद बनाने का हमारा प्रयास है। उन्होंने यह भी सार्वजनिक किया कि सिद्धार्थनगर से बढ़नी, श्रावस्ती, बहराइच तक (160 किमी) फोरलेन भी सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृत कर दिया है।

शीघ्र ही सांसद जगदंबिका पाल पीएचसी का भी करेंगे शिलान्यास
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विकास पुरुष के रुप में जाने जाने वाले सांसद जगदंबिका पाल शीघ्र ही बढ़नी के हॉस्पिटल का भी शिलान्यास करेंगे।

लोक निर्माण विभाग के अभियंता अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि उक्त निर्माण में विभाग 1700 मीटर की सड़क 35.25 करोड़ की लागत से और सेतु निगम के द्वारा 801.40 मीटर लंबे पुल को 109.64 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

इन्होंने भी किया संबोधित
इससे पूर्व नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक शाह, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, लाल जी त्रिपाठी, कुणाल प्रताप शाह, त्रियुगी नाथ अग्रहरि, एसपी अग्रवाल, रितेश शर्मा, योगेंद्र तिवारी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर पाठक, विनीत कमलापुरी, पवन मिश्रा आदि वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सच्चिदानंद पांडेय, हरीश वर्मा, प्रदीप कमलापुरी, राधेश्याम तिवारी, रामपाल सिंह, अनीता जायसवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, ध्रुव चतुर्वेदी, भूमिराज भट्टराई, राधेश्याम यादव, दिलीप पांडेय, संजय मित्तल, अमित मौर्या, मनोज चौबे आदि की विशेष उपस्थिति रही।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now