दवा विक्रेता सेवा समिति की ठोठरी बाजार इकाई का गठन, धर्मेंद्र श्रीवास्तव बने अध्यक्ष और गोरखनाथ महासचिव

SHARE:

सिद्धार्थनगर : लोटन ब्लॉक के ठोठरी बाजार में दवा विक्रेता सेवा समिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष कमलेश दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए ठोठरी बाजार इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उन्हें मनोनयन-पत्र प्रदान किया गया।

अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहे व्यापारी
दवा विक्रेता सेवा समिति, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष कमलेश दूबे की अध्यक्षता में लोटन ब्लॉक के ठोठरी बाजार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए मुख्यातिथि व संगठन के जिला संरक्षक फतेह बहादुर सिंह ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहने की जरुरत है।

सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का किया जाएगा प्रयास
जिला अध्यक्ष कमलेश दूबे ने कहा कि कारपोरेट कंपनियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री करके 30 प्रतिशत बाजार पर अपना कब्जा जमा लिया है। इनके सप्लाई गोदामों पर कोई विभागीय जांच पड़ताल नहीं की जाती है, जबकि छोटे दवा व्यापारियों को कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आप कानूनी तरीके से अनुशासन तथा अच्छे व्यवहार के साथ अपने व्यापार को करेंगे तो हम आपकी सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का प्रयास करते रहेंगे।

अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़े व्यापारी
जिला सचिव ‘हाड़ा’ विकास सिंह ने कहा कि व्यापारी और संगठन एक दूसरे से पूरक होते हैं। दोनों की मजबूती से ही व्यापारी हितों की रक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर दवा विक्रेता सेवा समिति को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

धर्मेंद्र श्रीवास्तव बने अध्यक्ष और गोरखनाथ महासचिव
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए ठोठरी बाजार इकाई का गठन किया गया। जिसमें अशोक प्रजापति संरक्षक, धर्मेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष, गोरखनाथ उपाध्यक्ष, श्याम नयन जायसवाल महासचिव, अजमत अली संगठन मंत्री, नियाज़ खान कोषाध्यक्ष, दुर्गेश मौर्य संयुक्त मंत्री, रामू प्रसाद मीडिया प्रभारी तथा सोनू कुमार, रामकुमार जायसवाल, आद्या प्रसाद दूबे, पिंटू जायसवाल, सूरज कसौधन, रुप नारायण, राम सहाय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।

जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर
दिया मनोनयन-पत्र
इस दौरान जिला संरक्षक फतेह बहादुर सिंह, महासचिव धनंजय सहाय, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष शंभूनाथ त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, संगठन मंत्री अभिषेक पाठक, संयुक्त मंत्री रामगोपाल ने मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया तथा सभी को मनोनयन-पत्र प्रदान किया। शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया। संचालन धीरज गुप्ता ने किया।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now