नेपाल : सीमावर्ती कपिलवस्तु जिले के बढ़नी-कृष्णनगर बॉर्डर पर पहुंचे मुख्य ज़िला अधिकारी दिल कुमार तमांग एवं एसपी निरंजन भट्ट ने बताया कि निषेधाज्ञा अवधि के दौरान शुक्रवार को ज़िले में कोई घटना घटित न होने के कारण स्थित सुधारात्मक हो रही है।
Gen-Z आंदोलन के बाद कपिलवस्तु ज़िले की स्थिति का जायजा लेने कृष्णनगर बॉर्डर पर पहुंचे मुख्य ज़िला अधिकारी दिल कुमार तमांग ने कहा कि आज ज़िले में कोई दंगा, झड़प, प्रदर्शन या अन्य विरोध कार्यक्रम नहीं हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी निकायों के सहयोग और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती से ज़िले में कोई घटना नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 (संशोधनों सहित) की धारा 6, उपधारा 3 (क) के अनुसार कपिलवस्तु ज़िले में निषेधाज्ञा जारी की गई है। जो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। निषेधाज्ञा जारी किए गए क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होकर भूख हड़ताल, धरना, घेराव, जुलूस, प्रदर्शन और सभा जैसे विरोध कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगाई गई है। इस अवधि के दौरान आदेश का उल्लंघन करने या आदेश के कार्यान्वयन में बाधा डालने वाले व्यक्ति पर उचित कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इस दौरान इलाका प्रहरी कार्यालय कृष्णनगर के इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी, एपीएफ नेपाल के डीएसपी तुला बहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।




