घबराएं नहीं, उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं; बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में बालिकाओं की दी गई सीख

SHARE:

सिद्धार्थनगर : घबराएं नहीं, हमेशा उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। आपकी चुप्पी किसी को भी दोबारा गुनाह के लिए प्रेरित कर सकती है। इसलिए हमेशा हिम्मत से काम लें। आपको कोई शोहदा परेशान करें तो पुलिस से संपर्क कर उसका हुलिया बताकर स्केच बनाएं। ऐसे में कार्रवाई करने में आसानी होगी। उत्पीड़न व अत्याचार के खिलाफ छात्राओं को खड़े होने की यह सीख ढ़ेबरुआ थाने के एसएसआई मनोज मणि त्रिपाठी ने दिया।

वह बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में बालिकाओं व एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

महिला आरक्षी आरती मिश्रा ने बताया कि यदि किसी छात्रा को कोई शोहदा विद्यालय आते-जाते समय परेशान करता है तो चुप रहने के बजाए उसके खिलाफ शिकायत करें। स्कूल और घर में जानकारी दें, कोई हल न निकले तो पुलिस की मदद लें। अब तो जिले में किसी का हुलिया बताकर उसका स्केच बनवाने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ऐसे में शोहदे या अराजकतत्व की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी होगी।

प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की व्यवस्था की गई है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है। बालिकाएं अपने पास हेल्पलाइन नंबर, नजदीकी पुलिस स्टेशन के सीयूजी नंबर लिखकर रखें।

इस दौरान आरक्षी रमेश यादव, शिक्षक धन्नजय पाठक, आशाराम यादव, सीतू गुप्ता, शिवानी तिवारी, रंजना तिवारी, रेखा गुप्ता, जीतेन्द्र शुक्ल, प्रदीप मौर्य, मलिक मोहम्मद अकरम, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now