ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर 31 सौ लूटे; हाथ में लगी चोटें

SHARE:

सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत के संसरी-ढेकहरी बुजुर्ग मार्ग स्थित जमधरा गांव के पास शुक्रवार रात ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात का मामला प्रकाश में आया है। चाकू से हमले से चालक के हाथ में चोटें लगी हैं।

जानकारी के अनुसार ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत के ढेकहरी बुजुर्ग निवासी दुर्गेश यादव शुक्रवार की रात ढेबरुआ से ऑटो लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब पौने आठ बजे संसरी-ढेकहरी बुजुर्ग मार्ग स्थित जमधरा गांव के पास दो नकाबपोशों ने अचानक सामने आकर रास्ता रोकने की कोशिश करते हुए लोहे के रॉड से ऑटो पर हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश में दुर्गेश ने एक हमलावर पर ऑटो चढ़ाने की कोशिश की। इसी बीच तीन अन्य हमलावर आ गए और एक नकाबपोश ने उन पर चाकू से वार कर दिया। चाकू के वार से बचने की कोशिश में दुर्गेश के हाथ पर चोट लग गई। इसी दौरान एक बाइक सामने से आ रही थी, जिसे देखकर हमलावर दुर्गेश यादव के पास से लगभग तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दुर्गेश के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे निजी अस्पताल ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया।

इस संबंध में ढेबरुआ थाना अध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि चाकू से हमलाकर लूट का मामला गलत है। कुछ लोगों ने दुर्गेश को गाली देते हुए मारपीट किया है। जिससे संबंधित तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now