नेपाल : नेपाल राजधानी काठमांडू स्थित राष्ट्रपति आवास शीलत निवास में आयोजित सर्वदलीय बैठकों के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर आम सहमति बन गई है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की अंतरिम सरकार की मुखिया बनेंगी। शुक्रवार को दिन भर चली बैठकों व कवायदों के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल प्रतिनिधि सभा को भंग को तैयार हो गए हैं। प्रतिनिधि सभा के भंग होने के बाद रात करीब 8.45 बजे सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री की शपथ लेंगी। उनके साथ तीन से चार सदस्यीय एक छोटे मंत्रिमंडल के भी शपथ की तैयारी चल रही है।
Author: Vikas News
Post Views: 295




