नेपाल : कपिलवस्तु जिले में कर्फ्यू का आदेश, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर जांच पड़ताल सख्त

SHARE:

सिद्धार्थनगर : पड़ोसी नेपाल के सीमाई जिला कपिलवस्तु के सदर मुकाम तौलिहवा व कृष्णनगर में जिला प्रशासन ने एहतियातन सायं 5 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

नेपाल के Gen-Z आंदोलन और हिंसा, लूटपाट, कुख्यात कैदियों आदि के मद्देनजर सैन्य सुरक्षा गश्ती दल की सक्रियता एकदम बढ़ा दी गई है, संवेदनशील व आवश्यक जगहों पर उनकी तैनाती हुई है। सशस्त्र पुलिस बल एवं नेपाल प्रहरी संयुक्त रूप से सड़कों पर प्रभावी गश्त कर रही है।

नेपाल हिंसा के बाद बंद कृष्णनगर भंसार कार्यालय

कृष्णनगर भंसार यार्ड में खड़ी भारतीय गाड़ियां

बंद के दौरान कृष्णनगर कस्बे में पसरा सन्नाटा

कपिलवस्तु के मुख्य ज़िलाधिकारी दिल कुमार तामाङ ने बताया कि कपिलवस्तु जिला सुरक्षा समिति ने मंगलवार रात्रि 10 बजे से नेपाली सेना सहित सुरक्षा गश्ती दल तैनात कर दिया गया है। किसी अवांछित गतिविधि होने पर तत्काल सुरक्षा कार्रवाई की जाएगी।

कृष्णनगर कस्बे में गश्ती करती नेपाली सेना एवं सुरक्षा गश्ती दल

जिला प्रशासन ने सायं 5 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू आदेश जारी किया है, जिसके तहत कृष्णनगर, तौलिहवा में सड़के सूनी है और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बिना जांच पड़ताल किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

बढ़नी बॉर्डर पर नेपाल से आने जाने वालों की जांच पड़ताल करते एसएसबी के जवान

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now