• नेपाल के विभिन्न जेलों से फरार हुए करीब 4 हजार अभियुक्त सुरक्षा बलों व नागरिकों के लिए बनेंगे खतरा
• नेपाल के जेलों से भागे कैदी पहुंच रहे है भारतीय सीमा क्षेत्रों में, खतरा बढ़ा
सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर जिले के खुनुआ बॉर्डर से करीब 12 किमी दूर नेपाल के कपिलवस्तु जिला जेल को बुधवार प्रातः तोड़कर करीब 435 कैदी फरार हो गए। दुस्साहसी कैदियों ने जेल से निकलने के बाद जिला अदालत को आग के हवाले कर दिया। भागे कैदियों में 8 को भारतीय सुरक्षा निकायों ने पकड़ लिया है।

पड़ोसी नेपाल में Gen-Z आंदोलन करीब करीब शांत हो जाने के बावजूद पड़ोसी नेपाल में अराजकता का दौर आज भी जारी रहा। सिद्धार्थनगर जिले से सटे नेपाली जिले कपिलवस्तु के जेल को प्रातः करीब 7 बजे तोड़ दिया गया और वहां से करीब 435 कैदी फरार हो गए।

जेल से निकले कैदियों ने जिला न्यायालय में आग लगा दिया, जिससे वाहन तथा अभिलेखो को भी क्षति पहुंचने की खबर है। जिला अदालत में आग लगाने की खबर पाकर एपीएफ तथा पुलिस मौके पर पहुंचे।
कपिलवस्तु के मुख्य ज़िलाधिकारी दिल कुमार तामाङ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल में 470 कैदी थे, इनमें से 35 ही जेल में हैं। Gen-Z आंदोलन का फायदा उठाते हुए कैदियों ने जेल ब्रेक किया। जेल के दो ब्लॉकों से भागने वाले कैदियों में से 25 को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। कैदियों ने कपिलवस्तु अदालत में घुसकर आग लगा दी, जिससे जेल के दस्तावेज़, इमारत और उपकरण क्षतिग्रस्त हुए है। सीडीओ ने बताया कि फरार कैदियों को खोज तलाश कर उन्हें नियंत्रण में लेने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।
उल्लेख करते चले कि नेपाल के मंगलवार को राजधानी काठमांडू स्थित नक्खु जेल से करीब 1500, महोत्तरी के जलेश्वर जेल से 575, कास्की से 981,कैलाली जेल से भी कैदी फरार हुए थे और आज कपिलवस्तु से 535 अपराधी जेल तोड़कर भाग लिए। उक्त फरार अभियुक्त भारतीय सुरक्षा निकायों व सीमा क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा हो सकते है।
8 कैदियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारत में प्रवेश करते पकड़ा
नेपाल से जेल तोड़कर भागे व भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते समय बुधवार पूर्वान्ह आठ अपराधियों को सीमा पर सतर्क एसएसबी व पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है।
सिद्धार्थनगर जिले के खुनुआ बॉर्डर पर पगडंडी के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे फरार पांच अभियुक्तों को एसएसबी ने दबोच लिया और शोहरतगढ़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आदि एजेंसियो ने उनसे गहराई से पूछताछ की। इसी क्रम में एक और अभियुक्त बढ़नी के एक मेडिकल स्टोर्स पहुंचा और नोंकझोंक कर रहा था, इसी दौरान एसएसबी ने उसे पकड़ लिया। चर्चा है कि पकड़े गए अभियुक्तों में हशमत अली शोहरतगढ़, शकील दर्जी नीबी दोहनी तथा गोरखनाथ एवं सोनू चौधरी निवासी मदरहना नेपाल, हीरालाल पत्थरकट्ट एवं सूरज चौधरी निवासी पिपरा नेपाल तथा सलाहुद्दीन निवासी गोरुसिंगे नेपाल, सिकंदर चौहान निवासी कृष्णनगर नेपाल रहे।
मुन्ना सिंह, डीआईजी, एसएसबी गोरखपुर




