बढ़नी के शुभम मिश्रा ने क्वालीफाई किया नेट-जेआरएफ, घर में खुशी का माहौल

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी कस्बे के शुभम मिश्रा ने सीएसआईआर-नेशनल इलेजिबिलिटी टेस्ट (नेट) जेआरएफ क्वालीफाई कर जनपद का नाम रोशन किया है। शुभम की इस उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है।

बढ़नी कस्बे के मिल कॉलोनी निवासी किसान योगेश कुमार मिश्रा एवं गायत्री मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा ने मैथमेटिकल साइंस (सांख्यिकी विभाग) के साथ नेट जेआरएफ क्वालीफाई कर जनपद का नाम रोशन किया है। किसान परिवार के बेटे शुभम मिश्रा ने नेशनल इलेजिबिलिटी (नेट) जेआरएफ टेस्ट में सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया 88वीं रैंक प्राप्त कर कस्बे व जनपद का नाम रोशन किया है, इससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभम मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा कमला प्रसाद मिश्रा व चाचा अरविंद कुमार मिश्रा को दिया है।

बता दें कि शुभम मिश्रा ने यूपी बोर्ड ऑफ प्रयागराज के अंतर्गत बढ़नी स्थित अमर बाल विद्या मंदिर से हाईस्कूल, गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद प्रयागराज से बीएससी तथा एमएससी मैथमेटिकल साइंस (सांख्यिकी विभाग) से की, जिसमें शुभम ने यूनिवर्सिटी कैंपस को टॉप कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। इसके बाद विप्रो में नौकरी करने लगे। शुभम वर्तमान में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद, प्रयागराज से मैथमेटिकल साइंस (सांख्यिकी विभाग) में पीएचडी कर रहे हैं। शुभम मिश्रा ने बताया कि कड़ी मेहनत व लगन से कठिन से कठिन मुकाम हासिल किया जा सकता है।

उनकी इस सफलता से चाचा अवधेश मिश्रा, अमित मिश्रा, अरुण मिश्रा, शिवम मिश्र, विजय कुमार वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. राज नरायन उपाध्याय, शंभूनाथ त्रिपाठी, राजेश पाठक, पूर्व प्रधान राकेश पांडेय, करन जायसवाल, मुकेश यादव, मनोज कश्यप, शशांक पांडेय, जय प्रकाश वर्मा, अनिल यादव आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now